फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Constables accused of beating in police post, CO will investigate

Kaushambi : सिपाहियों पर पुलिस चौकी में पीटने का आरोप, सीओ करेंगे जांच

Sat, 16 Nov 2024 05:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव निवासी आकाश का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर असलहा लहराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में शुक्रवार दोपहर शहजादपुर चौकी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Constables accused of beating in police post, CO will investigate
पुलिस की पिटाई से घायल युवक। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज कोतवाली के शहजादपुर चौकी पुलिस पर एक व्यक्ति ने बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मरणासन्न होने पर पुलिस वालों ने उसे चौकी के गेट पर फेंक दिया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी ने सीओ सिराथू को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव निवासी आकाश का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर असलहा लहराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में शुक्रवार दोपहर शहजादपुर चौकी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

आरोपी युवक के पिता रामलाल का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटे को हिरासत में लिए जाने की वजह जानने के लिए पुलिस चौकी गए थे। शाम को पीड़ित पिता ने सिपाहियों से बातचीत करते हुए वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिसकर्मी भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नाराज सिपाहियों ने कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। इसके बाद मरणासन्न हालत में उन्हें चौकी गेट पर फेंक दिया। इस दौरान साथ रही पत्नी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन सिपाहियों ने उसकी एक न सुनी।

एंबुलेंस से जख्मी रामलाल को इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ सिराथू को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed