फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Constable accused of running over child with car goes to jail, two suspended

Kaushambi News: बच्चे को कार से रौंदने का आरोपी सिपाही गया जेल, दो निलंबित

Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of running over child with car goes to jail, two suspended
मंझनपुर। सरायअकिल कस्बे में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में सात वर्षीय बच्चे को कार से रौंदने के आरोपी सिपाही को कोर्ट ने जेल भेज दिया। कार सवार दो अन्य सिपाहियों सहित तीन लोगों की जमानत मंजूर कर ली गई है। लेकिन दोनों सिपाहियों विभाग ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


भगौतीगंज निवासी अजय केसरवानी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि सिपाही अभय यादव ने शराब के नशे में तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाते हुए उसके बेटे हिमांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार पर सरायअकिल कोतवाली में तैनात सिपाही रोहित तिवारी, कनैली पुलिस चौकी में नियुक्त सिपाही अरुण यादव व करन चौराहा निवासी गुुड्डू मौर्य भी शराब पीकर बैठे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान सीजेएम धीरज जायसवाल की कोर्ट में भेजा। इससे पहले आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोर्ट ने कार चालक सिपाही अभय यादव की लापरवाही पाते हुए उसे जेल भेज दिया। जबकि, अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया सिपाही अभय यादव की तैनाती हाथरस में हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए वहां के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा जाएगा। वहीं, सरायअकिल में तैनात दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है। कार सवार जेसीबी संचालक गुड्डू मौर्य के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed