{"_id":"5ecd61b28ebc3e906b602950","slug":"congressmen-fast-for-the-release-of-the-state-president-kaushambi-news-ald2768333130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियो ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियो ने रखा उपवास
विज्ञापन
Congressmen fast for the release of the state president
- फोटो : KAUSHAMBI
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रखा उपवास
चरवा में पीसीसी सदस्य के आवास पर की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए भेजी गई बसों का रजिस्ट्रेशन नंबर गलत देने के मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक उपवास रख कर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई की आलोचना किया।
चरवा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गौरव पांडेय के आवास पर कार्यकर्ताओं ने बैठक की। वक्ताओं ने कहा दूसरे प्रांतों में फंसे मजदूर परिवार के साथ पैदल घर लौटने को विवश हैं। सड़क हादसों में उनकी जान जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक हजार बसों का इंतजाम कर प्रदेश सरकार से प्रवासियों की घर वापसी के लिए अनुमति मांगी थी। बाद में सरकार की तरफ से कहा गया कि कुछ बसों के नंबर गलत हैं। इस आधार पर लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई की निंदा की। साथ ही अजय कुमार को शीघ्र रिहा किए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक उपवास रखकर विरोध जताया। इस मौके पर शत्रुरंजन उपाध्याय, निक्की पांडेय, उदय यादव, वेदांत पांडेय, अमित कुमार, दुर्गा पासी, दुलदुल आदि मौजूद रहे।