{"_id":"5fdfa2a18ebc3e3d445e5d28","slug":"congressman-going-to-besiege-mp-s-office-arrested-kaushambi-news-ald2945529162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार
विज्ञापन
Congressman going to besiege MP's office arrested
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को सांसद के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में शाम को एसडीएम ने निजी मुचलके पर गिरफ्तार किए गए सभी नौ कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।
दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के सर्मथन में रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता विकास भवन के सरस हाल स्थित सांसद के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही सदर कोतवाल मनीष पांडेय पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे वहां पहले से ही मौजूद पुलिस सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी ने कहा आज देश का किसान आंदोलन करने को मजबूर है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से किसान विरोधी कानून लाकर उनकी स्वतंत्रता को छीनना चाहती है। ऐसे में देश के प्रत्येक नागरिक व जनप्रतिनिधियों का फर्ज है कि वह किसानों की आवाज देश की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचाएं।
कहा कि कांग्रेस के सिपाही आज जिले के सांसद के केंद्रीय कार्यालय में उन्हें इस बात के लिए सचेत करने आए थे कि वह इस जिले के प्रत्येक किसान के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में उनका भी यह कर्तव्य बनता है कि वह संसद में देश के किसानों की बात रखें। सांसद कार्यालय का घेराव करने वालों में प्रकाश पांडेय सत्यार्थी, शाहिद सिद्दीकी, आशीष कुमार मिश्रा पप्पू, मिसबाहउल एन, मथुरा दुबे, राजकुमार यादव, भारत गौतम, आबिदा बेगम, आसिफ रिजवी आदि रहे।