फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congress lashed out at Kaushambi Police's fraud, said- Police is making minorities criminals at the behest of

UP: कौशाम्बी पुलिस के फर्जीवाड़े पर बरसी कांग्रेस, कहा- सरकार के ईशारे पर अल्पसंख्यकों को अपराधी बना रही पुलिस

Mon, 09 Oct 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

दो अक्तूबर को पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ने का दावा किया था। पुलिस का कहना था कि अपराधियों ने पुलिस टीम पर बम से हमला किया। जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई। इसके बाद मुठभेड़ में आरोपी पकड़े गए।

विज्ञापन
Congress lashed out at Kaushambi Police's fraud, said- Police is making minorities criminals at the behest of
कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कौशाम्बी पुलिस पर निशाना साधा है। एक्स पर किए गए पोस्ट के माध्यम से यूपी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कौशाम्बी की पुलिस सरकार के ईशारे पर अल्पसंख्यकों को आपराधिक मुकदमे में फंसा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि दो अक्तूबर को पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ने का दावा किया था। पुलिस का कहना था कि अपराधियों ने पुलिस टीम पर बम से हमला किया। जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई। इसके बाद मुठभेड़ में आरोपी पकड़े गए। पुलिस की इस थ्योरी को कांग्रेस ने गलत बताते हुए इस संबंंध में एक वीडियो फुटेज जारी किया है। जिसमें दिख रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों को पुलिस पकड़ रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि कौशाम्बी पुलिस ने दो अक्तूबर को चार जुआरियों की गिरफ्तारी दिखाई। जिनमें से तीन अल्पसंख्यक थे। गिरफ्तारियों के संदर्भ में पुलिस ने दावा किया कि छापेमारी के दौरान जुआरियों ने उन पर देशी बम और कट्टे से हमला किया। आज दो सीसीटीवी फुटेज आए हैं। जिन्होंने पुलिस के इस दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं। इन दोनों फुटेजों में साफ़ नज़र आ रहा है कि गिरफ्तारी के वक़्त शोएब बाइक पर था। जबकि दूसरा मोबिन घर से उठाया गया। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस ने इतना बड़ा झूठ बोला क्यों? क्या कारण है कि बाबा की पुलिस हर वक़्त अल्पसंख्यकों को अपराधी बताने के पीछे हाथ धोकर पड़ी रहती है? क्यों हर वक़्त यह सत्ता अल्पसंख्यकों को ही टारगेट बनाती है, क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed