{"_id":"5c267a82bdec22570860b3b3","slug":"congress-aim-was-to-get-rid-of-poorness","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी हासिल करना ही नहीं गरीबी मिटाना भी कांग्रेस का मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी हासिल करना ही नहीं गरीबी मिटाना भी कांग्रेस का मकसद
Sat, 29 Dec 2018 01:03 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पार्टी कार्यालय मंझनपुर में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पार्टी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र गौतम ने किया।
वरिष्ठ इंका नेता महेंद्र गौतम ने कहा कि आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों के अत्याचार से देशवासियाें को मुक्त कराने के साथ-साथ गरीबी, भाषावाद, क्षेत्रवाद को खत्म करने की नीयत से 28 दिसंबर 1885 को की गई थी। सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, सरदार भगत सिंह, बाल गंगाधर तिलक जैसे तमाम महानायकों का आजादी के आंदोलन एवं कांग्रेस की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा। पार्टी अध्यक्ष के रूप में रमैया, पं. नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिंहाराव, सीताराम केसरी, सोनिया गांधी जैसे कुशल राजनेताओं के निर्देशन में देश की एकता व अखंडता को मजबूती दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मुमताज सिद्दीकी ने देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी में सत्येंद्र प्रताप सिंह, राम बहादुर त्रिपाठी, सुरेंद्र शुक्ल आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मिस्बाहुल ऐन, कोशलेश द्विवेदी, विष्णुदत्त ओझा, श्याममूर्ति तिवारी, सरफराज आलम, मो. फरमान, मो. हारुन, बालेंद्र यादव, संतोष शुक्ला, अनिल केसरवानी, संतोष पटेल, मो. शफीक, जितेंद्र शर्मा, तौसीफ अहमद, मो. नूरानी आदि मौजूद रहे।