{"_id":"6956d1546a52f711f40c4fef","slug":"complete-the-incomplete-houses-on-time-under-all-circumstances-cdo-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134437-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपूर्ण आवासों को हर हाल में समय से करें पूरा : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपूर्ण आवासों को हर हाल में समय से करें पूरा : सीडीओ
Fri, 02 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए गठित जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन के सरस हॉल में हुई। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि योजना में किसी अपात्र को लाभ दिया गया है तो उसे वसूली करें। साथ ही आवास के सत्यापन में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि अपूर्ण आवासों को हर हाल में समय से पूरा करें।
मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख सरला राय ने बैठक में अधिकारियों से कहां कि जो भी पात्र हैं। उनको योजना का लाभ मिले। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि आवास प्लस सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब सत्यापन चल रहा है। इसके लिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक के जो आवास अभी तक अधूरे हैं, उनके लाभार्थियों को प्रेरित कर निर्माण पूर्ण कराया जाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास, वरिष्ठ कोषाधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।