फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Complete the arrangements for Mahakumbh in time: Dinesh Pratap

महाकुंभ की व्यवस्थाओं को समय रहते कर लें पूरा : दिनेश प्रताप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Complete the arrangements for Mahakumbh in time: Dinesh Pratap
समीक्षा बैठक से मंडी सचिव के अनुपस्थित रहने पर प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महाकुंभ से संबंधित सभी जरूरी तैयारी समय रहते पूरा कर लें। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। यह निर्देश शुक्रवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में महाकुंभ मेला की तैयारियों व विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
राज्यमंत्री ने कहा कि कौशाम्बी प्रयागराज से सटा जिला है। यहां कानपुर और चित्रकूट की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रोके जा सकते हैं। इसके लिए तैयारी पूरी रखें। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में लगभग 200-300 वाहन पार्क किए जा सकें। इतना स्थान होना चाहिए। यहां पर श्रद्धालुओं के रुकने व खानपान की भी सुविधा होनी चाहिए। पार्किंग स्थल की सभी व्यवस्था राजपत्रित अधिकारी की देखरेख में होनी चाहिए। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस, मोबाइल यूनिट इकाई 24 घंटे अलर्ट रहें। इसका निर्देश सीएमओ को दिया।
विज्ञापन

कहा कि रूटों में पड़ने वाले चौराहों पर अतिक्रमण न फैलाने पाए। इसके लिए अभियान चलाते रहें। अधिकारियों से कहा कि आमजन व फरियादियों की छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर व थाना स्तर पर ही कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टीबी मरीजों को दी पोषण पोटली
मंझनपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सघन टीबी अभियान के तहत राज्यमंत्री ने टेवां गांव में टीबी मरीजों का हाल जाना। साथ ही उनको पोषण पोटली का वितरण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या, पूर्व विधायक लाल बहादुर, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी बृजेश श्रीवास्तव, सीडीओ अजीत श्रीवास्तव, सीएमओ डाॅ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने टेवां के गोशाला और सेग्रीगेशन केंद्र निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विट्टन देवी, पूर्व प्रधान अवनीश त्रिपाठी, एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed