फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Complete arrangements for relief from heat at the counting venue

Kaushambi News: मतगणना स्थल पर गर्मी से राहत के पूरे इंतजाम

Tue, 04 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Complete arrangements for relief from heat at the counting venue
जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति में लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर नगर पालिका परिषद ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। परिसर की साफ-सफाई के साथ गर्मी से राहत दिलाने के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि सोमवार को मतगणना स्थल में 30 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पूरे परिसर की सफाई हो चुकी है। धूल मिट्टी न उड़े, इसके लिए चार टैंकरों को पानी के छिड़काव के लिए लगाया गया है। आरओ वाटर के 20-20 लीटर वाले 40 डिब्बे रखवाए जाएंगे। ताकि भीषण गर्मी में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं व डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को पेयजल की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जैसे-जैसे डिब्बे खाली होते जाएंगे, वैसे-वैसे उन्हें भरवाया जाएगा। इसके लिए एक वाहन के साथ दो कर्मचारी लगाए गए हैं। यह कर्मचारी नगर पालिका परिषद के पुराने कार्यालय में लगे वाटर कूलर से पानी भरकर मतगणना स्थल तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा बर्फ वाले पेयजल के आठ टैंकर अलग से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मतगणना परिसर में गर्मी से राहत दिलाने के लिए 35 कूलर व 25 पंखे लगे हुए हैं। सभी कूलरों में पानी भरवाया गया है। एक मोबाइल शौचालय और 10 कूड़ेदान रखवाए गए हैं। ईओ ने बताया कि मतगणना वाले दिन 50 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि, परिसर में गंदगी न फैलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed