फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Complaint made to SDM regarding the problems of Manauri Overbridge

Kaushambi News: मनौरी ओवरब्रिज की समस्याओं को लेकर एसडीएम से की शिकायत

Wed, 31 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Complaint made to SDM regarding the problems of Manauri Overbridge
मनौरी बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज की सफाई और स्ट्रीट लाइट को लेकर सृष्टि अर्कवंशी लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की है। समिति अध्यक्ष अजय सिंह अर्कवंशी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अर्कवंशी ने बताया कि मनौरी ओवरब्रिज पर पिछले कई महीनों से नियमित सफाई नहीं हो रही है। पुल पर कचरा फैला रहता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व विशेष सफाई के लिए आवेदन देने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अब नए वर्ष 2026 के आगमन के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

ओवर ब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है। समिति ने एसडीएम से मांग की कि पीडब्ल्यूडी और संबंधित विभागों के माध्यम से सफाई, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराई जाए। एसडीएम अरुण कुमार ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed