फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Company's address not found, purchase bill not found, SDM seizes 298 liters of mustard oil

Kaushambi News: गर्मी में लौकी की खेती किसानों को करेगी मालामाल

Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Company's address not found, purchase bill not found, SDM seizes 298 liters of mustard oil
गर्मी के दिनों में आमतौर पर लोगों को लौकी पसंद होती है। बाजार में इसकी खासी मांग होती है। ऐसे में किसानों को जहां कीमत अच्छी मिलती है वहीं बाजार की चिंता नहीं रहती। करीब दो से ढाई माह की यह फसल लागत से 20 गुना तक मुनाफा देती है।
विज्ञापन

लौकी आम तौर पर पूरे साल बाजार में मिलती है। गर्मी के दिनों में लौकी की मांग अधिक होती है। बीज रोपाई के 50- 55 दिनों में लौकी में फल आने लगते हैं। मंझनपुर कस्बे से सटे खोजवापुर, अंबावा पश्चिम, देवखरपुर, इचौली आदि गांव के किसान लौकी की फसल उगाकर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

लौकी की पौध रोपाई मार्च के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है। खोजवापुर के किसान सर्वेश पटेल ने बताया कि एक बीघा लौकी की फसल तैयार करने में चार से पांच हजार की लागत आती है। यदि फसल अच्छी हुई तो एक लाख तक की आमदनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबावा पश्चिम के किसान सत्यप्रकाश, राजेश कुमार व मनोज ने बताया कि लौकी की फसल के लिए जरूरी है कि समय से पानी व रखवाली की जाए। मवेशियों से फसल की सुरक्षा करना चुनौती होता है।


मचान विधि से होती है खेती
लौकी की खेती मचान विधि से होती है। ऐसे में लौकी में फल लगते ही वह लटकने लगता है। इससे लौकी में तेजी से वृद्धि होती है। फसल तैयार करने के बाद बाजार की चिंता नहीं होती। किसान के खेत से ही कारोबारी लौकी खरीद ले जाते हैं। गर्मी के लौकी गिनती से बिकती है। एक लौकी की कीमत 15-20 रुपये तक पहुंच जाती है।


जिले में करीब 520 बीघे में लौकी की फसल तैयार करने का अनुमान है। गंगा व यमुना के किनारे वाले गांव को साथ ही नगर पंचायतों के आसपास के गांव के किसान फल में अधिक रुचि ले रहे हैं। विभाग किसानों को बीज के साथ ही फसल तैयार करने की जानकारी देता है। - प्रमोद कुमार सिंह, उद्यान निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed