{"_id":"585ec6384f1c1b0f15e3a4fa","slug":"cold-attack-manjhanpur-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर के साथ कोहरे की दस्तक, ठिठुरा दोआबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर के साथ कोहरे की दस्तक, ठिठुरा दोआबा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में पखवारे भर के भीतर मौसम ने दूसरी बार करवट बदली है। शुक्रवार शाम से कोहरे की धुंध के साथ मौसम फिर सर्द हो गया है। पछुवा हवा के साथ ठंड कातिल बनी हुई है। शुक्रवार की रात ठंड की चपेट में आने से कनवार गांव के वृद्ध की सांसें थम गई। परिजनों ने राजस्व कर्मियों को सूचना देते हुए शव को अंतिम संस्कार कर दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शीत लहर के साथ कोहरे की दस्तक से एक फिर दोआबा ठिठुर उठा। सुबह से ही पछुवा हवा के साथ कोहरे की धुंध छा जाती है। गलनभरी ठंड में लोग जहां घरों में दुबके रहते है वहीं सड़कों पर सन्नाटा भी पसरा रहता है। पखवारे भर से कड़ाके की ठंड लोगों के जान की दुश्मन बनी हुई है। कातिल ठंड की चपेट में आने से लोग मौत के गाल में समा रहे है। शुक्रवार की रात सिराथू तहसील के कनवार गांव निवासी सरोज (60) की ठंड लगने से मौत हो गई।
देर शाम वह खेत से घर लौटा था तभी अचानक पेट और सीने में दर्द उठा। जब तक परिवार के लोग उसे उपचार के लिए ले जाते सांसें थम चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी राजस्व कर्मियों को दी। आरोप है कि कोई भी कर्मी गांव नहीं पहुंचा। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।