फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CM took cognizance of the ruckus in Saraikil, arrests started

सीएम ने सरायअकिल में हुए बवाल को संज्ञान में लिया, शुरू हुई ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

Fri, 22 Oct 2021 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
CM took cognizance of the ruckus in Saraikil, arrests started
CM took cognizance of the ruckus in Saraikil, arrests started - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सरायअकिल में बारावफात पर निकाले गए जुलूस के दौरान रामलीला के मंच पर हरा झंडा लहराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद सरायअकिल पुलिस ने बवाल करने वालों की तलाश में तबाड़तोड़ छापा मारना शुरू कर दिया है। मामले में अब तक दस लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बारावफात पर निकले जुलूस के दौरान सरायअकिल में रामलीला के मंच पर हरा झंडा लहराने के बाद एक पक्ष ने कोतवाली का घेराव कर जमकर बवाल किया था। रात को ही घटना की जानकारी होने पर चायल विधायक संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जी केसरवानी की तहरीर पर बवाल करने वाले एक हजार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस प्रकरण को लेकर विधायक संजय कुमार गुप्ता बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन

वहां उन्होंने जिले की मीडिया में प्रकाशित खबरों को दिखाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीस अवस्थी से मुलाकात की। मामले को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद बृहस्पतिवार से पुलिस ने ताबड़तोड़ छापा मारना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने सरायअकिल के मो. आमिन, मो. इदरीस, मो. जमील, रज्जब अली, गुलाम हुसैन, अमीर अहमद, हियात उल्ला, अहमद अली, असकुर रहमान, और इकराम उल्ला को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को खुद जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी राधेश्याम सरायअकिल कस्बा पहुंचे और वहां के हालात का जायजा लिया। एसपी ने थानेदार को बाकी के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में पसरा सन्नाटा
मंझनपुर। सरायअकिल कस्बे के जिस बस्ती के लोगों ने बवाल किया था वहां पर अजीब सा सन्नाटा दिख रहा है। ज्यादातर घरों में महिलाएं बुजुर्ग व बच्चे ही हैं। पुरुष घर छोड़कर भाग निकले हैं। बस्ती के लोगों का कहना है कि किसी एक की करतूत का इल्जाम पूरी बस्ती पर लगाया जा रहा है।

CM took cognizance of the ruckus in Saraikil, arrests started

CM took cognizance of the ruckus in Saraikil, arrests started- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed