फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CM mass marriage: 607 couples tied the knot

सीएम सामूहिक विवाह : परिणय सूत्र में बंधे 607 जोड़े

Sat, 11 Dec 2021 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
CM mass marriage: 607 couples tied the knot
CM mass marriage: 607 couples tied the knot - फोटो : KAUSHAMBI
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने गरीब परिवार की 607 बेटियों के हाथ पीले कराए। प्रशासन की ओर से योजना के तहत गृहस्थी का सामान मुहैया कराया गया। इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने नव दंपती को आशीर्वाद और उपहार भेंटकर सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन

डायट मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सदर विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों से 220 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच सभी का विवाह कराया।
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे नव दंपती को सदर विधायक लालबहादुर ने उपहार और आशीर्वाद दिया। साथ ही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याकारी योजनाओं का बखान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत सभी विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी बसाने के लिए सरकार की ओर से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ विजय कुमार, ईओ पश्चिमशरीरा सुनील कुमार सिंह, युवा कल्याण अधिकारी स्वाति पांडेय, एडीओ पंचायत कमलाकंत मिश्र, ब्लॉक प्रमुख मंझनपुर सरला राय, सरसवां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह, रमेश पाल, दुर्गेश गुप्ता समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
चायल में परिणय सूत्र में बंधे 210 जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को चायल ब्लॉक में 210 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
यहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चायल विकास खंड के 50, मूरतगंज से 55 और नेवादा ब्लॉक से 53 जोड़ों ने शादी रचाई।
इसी प्रकार नगर पालिका भरवारी क्षेत्र से 28, नगर पंचायत चायल से आठ, चरवा से नौ और सरायअकिल के आठ जोड़ों का विवाह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद व उपहार भेंट किए।
तीन मुस्लिम कन्याओं का हुआ निकाह
सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को चायल क्षेत्र की अल्पसंख्यक वर्ग की भी तीन कन्याओं की शादी हुई। प्रशासन की ओर से समारोह में मौलवी बुलाकर इनका निकाह पढ़ाया गया। साथ ही उपहार देकर विदा किया गया।
अनुसूचित जाति की 77 कन्याओं को भेंट की गई सिलाई मशीन
सामूहिक विवाह समारोह के तहत शादी करने वालों में अनुसूचित जाति की 77 बेटियों शामिल रहीं। इनमें सर्वाधिक 44 की संख्या मंझनपुर क्षेत्र की रही। जबकि चायल क्षेत्र की 18 और सिराथू की 15 बेटियां शामिल हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी इन सभी को अनु. वित्त विकास निगम से टेलरिंग शॉप योजना के तहत स्वत: रोजगार के लिए सिलाई मशीन व अन्य सामग्री भेंट की।
अपात्रों का नाम शामिल करने पर फटकारे गए एडीओ समाजकल्याण
विकास खंड चायल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान बिचौलियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अपात्रों की सूची तैयार कर उन्हें योजना से लाभान्वित कराने की तैयार थी। इसकी भनक लगते ही बीडीओ चायल विजय शंकर तिवारी ने फौरन सूची में शामिल लाभार्थियों की जांच कराई। जांच के दौरान कई लोग अपात्र मिलने पर उन्होंने एडीओ समाज कल्याण को कड़ी फटकार लगाते हुए नई संशोधित सूची तैयार कराई। बीडीओ ने बताया की अपात्रों की सूची तैयार करने वाले लोगों के खिलाफ जांच कराई जा रही है।
सिराथू में एक-दूजे के हुए 174 जोड़े
ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 174 जोड़ो का सामूहिक विवाह रीति रिवाज के साथ हुआ। इसमें 80 जोड़े कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के, 77 सिराथू के, छह जोड़े अजुहा नगर पंचायत के, चार जोड़े दारानगर कड़ाधाम के एवं सात जोड़े सिराथू टाउनएरिया के शामिल रहे।

मुख्य अतिथि सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए वर-वधु को शादी का प्रमाणपत्र एव उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। यहां योगेश कुमार मौर्य, लवकुश मौर्य, एसडीएम सिराथू विनय कुमार गुप्ता, सिराथू के प्रभारी बीडीओ सुरेश गुप्ता, कड़ा बीडीओ सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह यादव, अनिल शर्मा, दिनेश सोनकर, भैयन पासी, भोले शंकर कुशवाहा, एडीओ समाज कल्याण सिराथू महेंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण कड़ा अशरफ अंसारी, एडीओ आईएसबी विमल प्रकाश पांडेय , ईओ अजुहा सूर्यप्रकाश गुप्ता, ईओ सिराथू अनिल कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत नवनीत भारतीय आदि मौजूद रहे।

CM mass marriage: 607 couples tied the knot

CM mass marriage: 607 couples tied the knot- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed