Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Clothes shops opened in markets, customers absent

बाजारों में खुलीं कपड़े की दुकानें, ग्राहक नदारद

Fri, 22 May 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clothes shops opened in markets, customers absent
Clothes shops opened in markets, customers absent - फोटो : KAUSHAMBI
बाजारों में खुलीं कपड़े की दुकानें, ग्राहक नदारद
विज्ञापन

कानपुर से आता है माल, सप्लाई नहीं होने से बढ़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। ईद पर भी कपड़ों का बाजार ठंडा पड़ा है। लॉकडाउन के चौथे चरण में दुकानों को सशर्त खोलने की अनुमति तो मिली, लेकिन कानपुर से माल नहीं आने के कारण कारोबारी पुराना माल ही बेच रहे हैं। इसकी वजह से ग्राहक भी काफी कम आ रहे हैं।

जिले में खासकर रेडीमेड कपड़े कानपुर की मंडी से आते हैं। कानपुर में कोरोना संक्रमित ज्यादा मिलने के कारण वहां से माल नहीं आ पा रहा है। लॉकडाउन के चौथे चरण में कपड़ों की दुकानों को खोलने की अनुमति तो मिली, पर खरीदार नहीं निकल रहे हैं। वजह कारोबारियों के यहां नया स्टाक नहीं पहुंचा। पुराने माल से ही वह दुकान खोल कर बैठे हैं। मंझनपुर के कपड़ा विक्रेता सोनू केसरवानी की मानें तो लॉकडाउन के कारण लोगों के पास आर्थिक दिक्कत भी है। इसके अलावा जो ग्राहक निकल भी रहे हैं वह नया स्टाक नहीं होने से खरीदारी नहीं करते। ईद के मौके पर अच्छी बिक्री होती थी। इस बार बाजार ठंडा पड़ा है। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता महेंद्र केसरवानी का कहना है हर साल फैशन बदल जाता है। लोग नए लुक का कपड़ा पसंद करते हैं। इस बार कानपुर से माल की सप्लाई बंद है। नतीजतन पुराना स्टाक लोग खरीदने से बच रहे हैं। कपड़ा विक्रेता राजेश केसरवानी का कहना है सहालग में भी इस बार रोक थी। इस वजह से कपड़ों की बिक्री नहीं हो सकी। दो महीने के बाद दुकान खोलने की अनुमति मिली है। ऐसे में पुराने ग्राहक तो आ रहे हैं, लेकिन नए खरीदार नहीं दिख रहे। फिलहाल बाजार में बिक्री अपेक्षाकृत कम है। मूरतगंज के कारोबारी अरविंद केसरवानी की मानें तो त्योहार के पहले लोग कपड़ा खरीदकर टेलर को सिलने के लिए देते थे। इस बार पर्व से तीन दिन पहले ही दुकान खोलने की इजाजत मिली है। ऐसे में कपड़ा सिलने की दिक्कत है। नतीजतन ग्राहकों का कपड़े की दुकान से मोहभंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed