{"_id":"6a5297abbe32d6c3e902672a","slug":"cloth-merchant-dies-after-colliding-with-vanrose-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144563-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: वनरोज से टकराकर कपड़ा व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: वनरोज से टकराकर कपड़ा व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के कपड़ा व्यवसायी गुलाब चंद्र जायसवाल की शनिवार रात प्रयागराज जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरामुफ्ती क्षेत्र में अचानक सामने आए वनरोज (नीलगाय) से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय गुलाब चंद्र जायसवाल पुत्र स्वर्गीय मंगलदास जायसवाल कस्बे में कपड़े की दुकान चलाते थे। परिजनों के अनुसार वह शनिवार शाम अपने चचेरे भाई की मौसी के यहां आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने प्रयागराज के अल्लापुर के लिए बाइक से निकले थे।
रात करीब आठ बजे पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरी मोड़ के पास फनगांव वाटर पार्क के समीप अचानक एक वनरोज सड़क पर आ गया। इससे उनकी बाइक टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें भगवतपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गुलाब चंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गया।
पत्नी सरिता देवी, मां निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके एक बेटा अविरल और एक बेटी आन्या हैं। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके असामयिक निधन से करारी के व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।