{"_id":"f167bc9877b77e3560902d3cf0d08b61","slug":"cleaning-silt-on-arbitrary-grji-skipa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट सफाई में मनमानी पर गरजी सकिपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ट सफाई में मनमानी पर गरजी सकिपा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरों की सिल्ट सफाई में मनमानी होने का आरोप लगाते हुए समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नहर विभाग के अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
समर्थ किसान पार्टी की सोमवार को मंझनपुर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने जिले में नहरों की सिल्ट सफाई में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है। कहाकि अफसरों की मिलीभगत से ठेकेदारों ने सिल्ट सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। इससे नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है।
बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए सकिपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। करीब घंटेभर तक हुंकार भरने के बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर सिल्ट सफाई की जांच कराने की मांग की। साथ ही चेताया कि मांग अनसुनी किए जाने पर कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर फूलचंद्र लोधी, प्रेम सिंह पटेल, नेमचंद्र आदि मौजूद रहे।