{"_id":"67b23ef65e054c3e5808532c","slug":"cleaner-murdered-with-sharp-weapon-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122152-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धारदार हथियार से सफाईकर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धारदार हथियार से सफाईकर्मी की हत्या
Mon, 17 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
गोसालमपुर गांव में महेश की मौत के बाद घटना की जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के गोशैलमपुर गांव में झोपड़ी के नीचे सोते समय शनिवार रात प्राइवेट सफाईकर्मी पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौसेरे भाई ने गांव के एक व्यक्ति पर भूमि विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
गोशैलमपुर निवासी 50 वर्षीय महेश पइंसा कोतवाली में सफाई का कार्य करता था। उसकी पत्नी मीना देवी शुभम, शिवम के साथ अपने मायके कोलकाता में रहती हैं। जबकि सत्यम व बेटी सोनी महेश के साथ रहते थे। शनिवार की रात बच्चे गांव वाले मकान में सो रहे थे। जबकि महेश रोज की तरह गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के समीप बनी झोपड़ी में सोने चला गया।
परिजनों के मुताबिक आधी रात को अज्ञात कातिलों ने धारदार हथियार से महेश के जबड़े वार पर कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब महेश काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो बेटी सोनी खाना लेकर झोपड़ी की ओर गई। वहां खून से लथपथ पिता की लाश देख पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर पत्नी भी बच्चों के साथ कोलकाता से रवाना हो चुकी है। वहीं मृतक के मौसेरे भाई सुनील ने गांव के एक व्यक्ति पर भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है कि मौसेरे भाई की ओर से तहरीर दी जा रही है। केस दर्ज कर जल्द ही मामले का खुुलासा कर दिया जाएगा।
-- -- --
महेश जा चुका है जेल
हत्या का शिकार हुए महेश के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि करीब 13 साल पहले वह चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह मजदूरी करने के साथ ही थाने पर अपनी स्वेच्छा से सफाई का कार्य करता था। स्वभाव से महेश काफी सीधा व्यक्ति था। उसकी किसी से क्या रंजिश हो सकती है, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाया जा रहा है।