{"_id":"630a6a6cef838b598126f4d7","slug":"class-two-student-dies-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : संदिग्ध हालत में कक्षा दो के छात्र की मौत, कोहराम, स्कूल से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : संदिग्ध हालत में कक्षा दो के छात्र की मौत, कोहराम, स्कूल से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
सार
परिजनों की माने तो स्कूल के अध्यापक बोर्ड में क्लास वर्क लिखकर कार्यालय में बैठेे रहते हैं। इसकी वजह से उनका बच्चा डर गया। यह भी आरोप लगाया कि स्कूल में भूत है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नगर पालिका के रोही गांव में रहने वाले कक्षा दो के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम है। घरवालों का कहना है छात्र ने शुक्रवार को स्कूल में कुछ देख लिया था। इसके बाद से वह सहमा था।
विज्ञापन
रोही निवासी चैतू का आठ वर्षीय बेटा मंकुश स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। घरवालों के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद मंकुश काफी डरा था। उसने बताया कि कक्षा में उसने दो बकरियों का खून देखा है। घरवालों ने उसकी बातों पर गौर नहीं किया। शाम को हालत बिगड़ने लगी तो परिजन मंकुश को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां मंकुश की मौत हो गए।
विज्ञापन
परिजनों की माने तो स्कूल के अध्यापक बोर्ड में क्लास वर्क लिखकर कार्यालय में बैठेे रहते हैं। इसकी वजह से उनका बच्चा डर गया। यह भी आरोप लगाया कि स्कूल में भूत है। फिलहाल इस बाबत प्रधानाध्यापिक रश्मि कुमारी का कहना है भूत-प्रेत सिर्फ अंधविश्वास की बाते हैं। मंकुश की मौत कैसे हुई? इस बाबत उन्हें सही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन