फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Claiming to run a campaign to prevent dengue, the team did not reach the house of the woman who lost her life.

Kaushambi News: डेंगू की रोकथाम को अभियान चलाने का दावा, जान गंवाने वाली महिला के घर नहीं पहुंची टीम

Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Claiming to run a campaign to prevent dengue, the team did not reach the house of the woman who lost her life.
डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चलाने का दावा, जान गंवाने वाली महिला के घर नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन

-- सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के अनेठा में अब तक मिल चुके हैं पांच मरीज, फिर भी बरती जा रही लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। डेंगू की चपेट में आए ब्लॉक क्षेत्र के अनेठा गांव में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं। जबकि, उस महिला के घर टीम अब तक पहुंची ही नहीं, जिसकी डेंगू ने जान ले ली है। लापरवाही का यह आरोप महिला के भाई ने लगाया है।
ब्लॉक क्षेत्र के अनेठा गांव में बुखार ने पैर पसार रखे हैं। इसके अलावा गांव में डेंगू ने भी दहशत फैला रखी है। यहां पर इसके पांच मरीज मिले थे। यह वह मरीज थे, जिनके नाम स्वास्थ्य विभाग की सूची में शामिल रहे। तमाम ऐसे मरीज भी रहे, जिन्होंने प्रयागराज या अन्य कहीं उपचार कराया। इन्हें महकमा सूचीबद्ध कर ही नहीं सका। इन्हीं में एक खुशनुमा बानो भी रहीं। महिला के भाई रिजवान अहमद और इरशाद का आरोप है कि उनकी बहन डेंगू से पीड़ित थी। प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां पर डेंगू की पुष्टि चिकित्सकों ने की थी। तमाम प्रयासों के बाद भी बहन की जान न बच की। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव में घूमी, लेकिन उनके घर नहीं पहुंची। जबकि, घर-परिवार की जुनैदा बानो, अंजुम बानो, मोहम्मद शाहिल, गुलबशा बानो और मोहम्मद ओवैश का इलाज अभी भी घर पर चल रहा है। वह सब बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव आकर जांच और दवाओं के वितरण कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेठा गांव में निरंतर स्वास्थ्य टीम मरीजों की जांच कर रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रभावित मोहल्ले की निगरानी की जा रही है। संभावित डेंगू से मृतक महिला के परिवार के लोगों से कल मिलकर बात की जाएगी।
डाॅ. औचित्य सिंह, अधीक्षक, सीएचसी, सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed