{"_id":"5e1236888ebc3e87df0293b9","slug":"citizenship-law-is-not-harmful-to-anyone-kaushambi-news-ald2649030186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून किसी के लिए भी अहितकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून किसी के लिए भी अहितकारी नहीं
विज्ञापन
Citizenship law is not harmful to anyone
- फोटो : KAUSHAMBI
नागरिकता कानून किसी के लिए अहितकारी नहीं
म्योहर गांव में आरएसएस ने बैठक कर अमन-चैन बनाए रखने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। नागरिकता कानून को लेकर दोआबा में अब शांति की अपील भी शुरू हो गई है। रविवार को म्योहर गांव में आरएसएस पदाधिकारियों ने बैठक कर लोगों ने अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। बताया कि कानून किसी के लिए भी अहितकारी नहीं है।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केे खंड कारवां सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहाकि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नागरिकता कानून को लेकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। मुस्लिम समाज को बरगलाया जा रहा है। जबकि कानून में कहीं भी ऐसा नहीं है कि किसी मुसलमान या हिंदू को देश से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि एकता और अखंडता का देश है। इसकी पहचान बनाए रखना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले खुद जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर नागेंद्र कुमार, पुष्पराज सिंह, आनंद सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं भाजपा के यमुनापार (प्रयागराज) जिला उपाध्यक्ष तथा जिले के प्रवासी रामेश्वर प्रसाद पटेल कड़ा ब्लॉक के देवीगंज, कड़ा, शीतलाधाम आदि गांवों में ग्रामीणों संग बैठक की। लोगों को बताया कि इस कानून से देश का कोई भी नागरिक प्रभावित नहीं होगा। कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को भ्रमित कर रही हैं। इस मौके पर कमलेश निषाद, बमभोला पंडा, उमेश पटेल, रामप्रकाश पाल, ऊदल पंडा, दिवाकर पंडा, अंशू पटेल, राजीव पंडा, रजत पंडा, मुन्ना पाल आदि मौजूद रहे।