फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CISF jawan's wife committed suicide by consuming poison

सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Wed, 20 Jul 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
CISF jawan's wife committed suicide by consuming poison
पांडेय मऊ गांव की मृतक ललिता यादव की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के चकमाह पांडेयमऊ गांव में घरेलू कलह की वजह से सीआईएसएफ के जवान की पत्नी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग विवाहिता को प्रयागराज ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे विवाहिता के चचेरे भाई ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चकमाह पांडेयमऊ निवासी अखिलेश कुमार सीआईएसएफ में जवान हैं। अखिलेश की तैनाती दिल्ली में है। अखिलेश की शादी करीब दस साल पहले प्रयागराज के उतरांव कोतवाली के बड़ेहरी गांव की ललिता (27) के साथ हुई थी। शादी के बाद ललिता के दो बच्चे साहिल (5) व समीर (3) हुए। ललिता गांव में ससुराल वालों के साथ रहती थी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले अखिलेश भी अवकाश लेकर गांव आया था। सोमवार शाम अचानक ललिता की हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक ललिता ने जहर खाने की बात बताई। इस पर परिजन उसे लेकर प्रयागराज रवाना हो गए। रास्ते में ललिता ने दम तोड़ दिया। अखिलेश की सूचना पर ललिता का चचेरा भाई पुष्पराज यादव परिवार के साथ चकमाह पांडेयमऊ आ गया। पुष्पराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अखिलेश ने फोन करके उसे बताया कि ललिता ने जहर खा लिया और वह लोग उसे लेकर इलाज के लिए प्रयागराज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर घरवाले भी प्रयागराज पहुंचे तो मालूम चला कि ललिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुष्पराज का कहना है ससुरालवालों से ललिता की नहीं बनती थी। अखिलेश से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। आशंका जाहिर की गई कि कलह से आजिज आकर ललिता ने खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अगर कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed