फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children returning from tuition jumped from a moving auto, got injured

Kaushambi News: ट्यूशन से लौट रहे बच्चे चलती ऑटो से कूदे, चोटिल

Mon, 20 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Children returning from tuition jumped from a moving auto, got injured
पिपरी कोतवाली के नौवापुर गांव में ट्यूशन से लौट रहे चार बच्चे चलती ऑटो से कूद गए। आरोप है कि चालक ने घर के पास पहुंचने पर ऑटो को नहीं रोका। इसलिए उन्होंने खुद को जोखिम में डाल दिया। ऑटो से कूदने वाले चारों बच्चे चोटिल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नौवापुर निवासी दिलीप कुमार की 10 वर्षीय बेटी राशि, बलराम की आठ वर्षीय बेटी अनोखी, घनश्याम का बेटा सावंत व एक अन्य छात्रा पैदल ही गांव के लसोड़ा चौराहा के कोचिंग सेंटर ट्यूशन पढ़ने गए थे। रविवार शाम को छुट्टी होने पर सभी ऑटो में सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घर के निकट पहुंचने पर बच्चों ने ऑटो को रोकने के लिए चालक को आवाज दी लेकिन उसने वाहन नहीं रोका। इस दौरान बच्चे एक-एक करके चलती ऑटो से नीचे कूद पड़े। इस दौरान सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक मय ऑटो भाग निकला। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर आई पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चालक की पहचान व वाहन नंबर का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed