{"_id":"5d8528178ebc3e939e46feac","slug":"children-left-school-kaushambi-news-ald255464576","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत ऐसी की नौनिहालों ने स्कूलों से की तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत ऐसी की नौनिहालों ने स्कूलों से की तौबा
विज्ञापन
children left school
- फोटो : KAUSHAMBI
चायल। इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर है। इसे लेकर आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं ने अभिभावकों के मन में दहशत पैदा कर दी है। जिसके चलते चायल क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी प्रभावित हुई है। कुछ विद्यालयों में तो छात्र संख्या न के बराबर हो गई है। वहीं, अध्यापक घर-घर ताकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे हैं।
चायल ब्लॉक के स्थानीय कस्बे के साथ ही मुरादपुर, चलौली, फरीदपुर सुलेम, रैयादेह माफी, शेखपुर रसूलपुर आदि गांवों के परिषदीय विद्यालयों में पिछले एक सप्ताह से विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं की संख्या बहुत कम हो गई है। लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। गिरिया ग्राम सभा के मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों की संख्या महज पांच थी। जबकि यहां कुल 54 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापिका दिव्या देवी ने बताया कि गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण लोग अपने बच्चों को स्कूल नही भेज रहे। इस बावत अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। चायल कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी बीते एक सप्ताह से छात्रों की संख्या में काफी कमी आई है।
यहां के शिक्षक रघुनाथ द्विवेदी और आनंद सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 640 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले छात्र संख्या 500 के ऊपर होती थी। मगर इधर बच्चा चोरी की अफवाह के कारण छात्रों की संख्या 200 के करीब हो गई है। गुरुवार और शुक्रवार को अध्यापकों ने घर घर जाकर अभिवावकों से बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दे कर बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की है। जिसके बाद कई अभिवावक स्वयं अपने बच्चों को लेकर विद्यालय आए। शुक्रवार को चायल कस्बे के तेरस लाल, दिनई, वीरेंद्र, अर्जुन, नवी अहमद समेत करीब 50 से अधिक अभिवावकों ने विद्यालय पहुंच कर अपनी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से बच्चा चोरी की अफवाह के कारण कई स्कूलों में छात्र संख्या प्रभावित हुई है। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। गुरुवार को शेखपुर रसूलपुर जाकर मैने खुद कई अभिवावकों को समझाया है। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।
- सुनील कुमार प्रजापति,एबीएसए-चायल