फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Child Health Guarantee Plan Falters

बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना में भी खिलवाड़

Tue, 23 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 23 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना में जमकर खिलवाड़ हो रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीमों को मिले वाहन सिर्फ कागजों पर ही फर्राटा भर रहे हैं। आलम यह है कि ज्यादातर अस्पतालों में वाहन ही नहीं हैं। इसके बाद भी कागजों पर वाहन चलाकर डॉक्टर और एजेंसी मालिक रकम डकार रहे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम ने अपरजिलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में फर्जीवाड़ा करके रकम में गोलमाल का खेल चल रहा है। अमिरसा गांव के रहने वाले बेदमणि त्रिपाठी, उमरावा के रहने वाले रमाकांत मिश्र, महेवा के संतोष कुमार, नागचौरी के पुरवा के आरके पांडेय का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य ग्रामीण मिशन और बाल स्वास्थ्य गांरटी योजना के तहत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीमों को मिले वाहन सिर्फ कागजों पर फर्राटा भर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने 17 वाहनों को बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं एनआरएचएम के अन्य कार्यो के लिए निविदा के तहत एक एजेंसी से लिए गए हैं। आरोप है कि सिर्फ 5 अस्पतालों में वाहन चलाए जा रहे हैं। बाकी अन्य अस्पतालों में वाहन सिर्फ कागजों पर चलाए जा रहे हैं। इसमें एजेंसी मालिक और अस्पताल अधीक्षकों की मिलभगत है। जिम्मेदार फर्जीवाड़ा करके वाहनों की रकम डकारी जा रही है। सूत्रों की माने तो निविदा के तहत जो वाहन अधिगृहीत किए गए थे, वे वाहन अस्पतालों में दिखते ही नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वाहनों को एक साथ बुला लिया जाए तो, सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। डीएम राजमणि यादव का कहना है कि जांच कराई जा  रही है। यदि वाहनो के संचालन में गड़बड़ी सामने आती है तो एजेेंसी मालिक और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


 बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्पतालों में एजेंसी के माध्यम लिए गए ज्यादातर वाहनों द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही है।  टैक्सी परमिट के बिना ही निजी वाहनों को फर्जीवाड़ा करके अस्पतालों में चलाया जा रहा हैं। इससे जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को महीने में लाखों रूपये राजस्व की चपत लग रही है। इस कारनामें में एक संविदा कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है। डीएम राजमणि यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप की पुष्टि होने पर वाहनों को  सीज करने के साथ ही एजेंसी मालिक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed