{"_id":"6743ca7775225bc4c7089749","slug":"child-dies-due-to-electric-shock-while-playing-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-118985-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खेलते समय करंट की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खेलते समय करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
म्योहर गांव में सरताज की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
करारी कोतवाली के म्योहर गांव में खेलते वक्त एक बालक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते कि इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
म्योहर निवासी मो. सईद अहमद का तीसरे नंबर का बेटा सरताज (12) आठवीं में पढ़ता था। सईद के मुताबिक रविवार सुबह बेटा सरताज सुबह घर के बगल में खाली पड़े मैदान में दोस्तों के साथ खेल रहा था।
इसी दौरान वह पड़ोसी मेहंदी हसन के बल्ब जलाने के लिए घर के पीछे से खींचे गए बिजली के तार के संपर्क में आ गया। बताते हैं कि जगह-जगह से कटे तार की ऊंचाई ज्यादा नहीं होने के कारण सरताज का गला छू जाने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना सरताज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।