फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chief Minister's mass marriage: 207 couples tied the knot

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : दांपत्य सूत्र में बंधे 207 जोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass marriage: 207 couples tied the knot
सिराथू के सयांरा ​स्थित एक डिग्री कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े। स्रोत: स
सयांरा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 207 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। अफसरों, जनप्रतिनिधियों ने उपहार देकर नवदंपतियों को विदा किया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने समारोह में सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के 93, नगर पंचायत के आठ, कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के 83 व दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के 17 और अजुहा नगर पंचायत के पांच जोड़ों की शादी कराई गई।
विज्ञापन

इसमें तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह व तीन का पुनर्विवाह हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सनातनी जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ दांपत्य जीवन गुजारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत नवविवाहिता हर बेटी के खाते में 35-35 हजार रुपये भेज गए। इसके अलावा 10 हजार रुपये कीमती गृहस्थी के सामान उपहार स्वरूप दिए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा, गरीबों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार कृत संकल्प है। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा, सरकार की इस योजना से बेटियां अब मां-बाप के लिए बोझ नहीं बन पा रही हैं।
शिक्षा से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। समारोह में सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


---
12.84 लाख खर्च, फिर भी गुणवत्ता विहीन खाना, नहीं मिली कुर्सी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 214 जोड़े ने पंजीयन कराया था, लेकिन सात जोड़ों ने ऐन वक्त इरादा बदल दिया। इस वजह से 207 जोड़ों की ही शादी कराई जा सकी। हर जोड़े के खाने-पीने व अन्य व्यवस्था के लिए योजना के तहत छह हजार रुपये तय किया गया है।
सयांरा में आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था के मद में करीब 12 लाख 84 रुपये खर्च किए गए, लेकिन जोड़ों के साथ पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। वहीं, लंच पैकेट में भी गुणवत्ता विहीन खाना दिया गया।

सिपाह गांव के अमर सिंह ने बताया खाना एकदम घटिया मिला। मानपुर गौरा के झल्लर ने कहा बेटी की शादी में घर से तीन लोग आए थे, लेकिन खाना नहीं मिला। बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed