फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chief Minister's assurance, bulldozer will run on the house of the accused

Kaushambi News: मुख्यमंत्री का आश्वासन, चलेगा आरोपियों के घर पर बुलडोजर

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's assurance, bulldozer will run on the house of the accused
मंझनपुर। मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहे पर भूमि विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के पिता, पुत्री और दामाद की हत्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। पीड़ित परिवार से कहा कि धैर्य रखें। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के अलावा उनके घरों पर भी बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन


पंडा चौराहे पर 15 सितंबर की सुबह भूमि विवाद को लेकर होरीलाल, उनकी गर्भवती बेटी बृजकली व दामाद शिवसरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष ने पीएसी के सिपाही सुरेश सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया। अब तक 11 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


एक आरोपी का प्रयागराज के अस्पताल में इलाज हो रहा है। सुभाष का कहना है कि सिपाही व उसके करीबियों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की गई जमीनों पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने बुलडोजर चलवाने की खानापूरी की। किसी का घर नहींं गिराया गया। इसे लेकर उसने शनिवार शाम छह बजे सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलवाकर उन्हें सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीड़ित परिवार को जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। सुभाष का कहना है उन्होंने अपने पीए से जिलाधिकारी को फोन कर बुलडोजर की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। सुभाष के साथ सांसद विनोद सोनकर, सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद, राजीव पासवान सहित छह लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed