फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Checkpoints were taken out with Ram Dal in Guwara,

Kaushambi News: गुवारा में राम दल के साथ निकालीं गई चौकियां, उमड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Checkpoints were taken out with Ram Dal in Guwara,
गुवारा तैयबपुर में श्री रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार शाम राम दल के साथ कलात्मक चौकी निकाली गई। चौकी देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले के अंतिम दिन महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन

गुवारा तैयबपुर में पांच अक्तूबर से दस दिवसीय रामलीला का आयोजन चल रहा था। 12 अक्तूबर से तीन दिवसीय दशहरा मेला लगा। आखिरी दिन सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता की भव्य सवारी रथ से निकाली गई। डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए दिखे। इसके पीछे कलात्मक चौकी निकाली गई। चौकी में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती व मां काली का स्वांग देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

भगवान राम की सवारी व कलात्मक चौकी गुवारा रामलीला मैदान से चौराहा, राम रतन यादव तिराहा होते हुए दरियापुर चौराहा पहुंची। इसके बाद यहां से पुनः अपने स्थान पहुंची। इस मौके पर सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर करारी विनीत सिंह, पीएसी व पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed