{"_id":"667b5145ff56fd52e4069634","slug":"cheated-of-rs-22-lakh-in-the-name-of-registration-of-plot-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113250-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्लाॅट की रजिस्ट्री करने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्लाॅट की रजिस्ट्री करने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगे
Wed, 26 Jun 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के खोपा गांव के एक युवक से प्लाॅट के नाम पर जालसाजों ने 22 लाख रुपये का चूना लगा दिया। प्लाॅट का बैनामा नहीं करने पर रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खोपा निवासी उमा किशोर दिवाकर ने बताया कि साल भर पहले उसने मंझनपुर में विवेक मिश्रा निवासी कमालपुर-चरवा, नवी अहमद व शैलेश श्रीवास्तव निवासी धूमनगंज-प्रयागराज से 22 लाख रुपये में एक प्लाॅट तय किया था। सौदा तय होने पर रकम लेने के बाद जालसाजों ने बाद में जमीन का बैनामा करने को कहा। दो महीने बीतने के बाद आरोपियों ने भूमि बैनामा करने से इन्कार कर दिया। इस पर युवक ने दी गई रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर मंगलवार को मंझनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- --
13 खंभों की ढाई हजार मीटर बिजली की तार काट ले गए चोर
भरवारी। कोखराज कोतवाली के बैरहना गांव से टिकरी तक 13 खंभों की तकरीबन ढाई हजार मीटर हाईटेंशन तार चोर काट ले गए। इस इलाके में बिजली विभाग नई लाइन बनवा रहा है। घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने उपकेंद्र में सूचना दी। जांच पड़ताल करते हुए ठेकेदार करन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
युवक ने बीमार भाई-भाभी को पीटा, शिकायत
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली के शेरगढ़ गांव की गीता देवी ने बताया कि उसका पति काफी दिनों से बीमार चल रहा है। संपत्ति बंटवारे को लेकर देवर आए दिन विवाद करता रहता है। बिजली का बिल जमा करने को लेकर दो दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर सोमवार शाम देवर ने उसे व उसके पति को पीट दिया। इससे पहले कई बार अपने सालों को घर बुलाकर मारपीट कर चुका है। कोतवाली पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, युवती समेत तीन जख्मी
मंझनपुर। करारी कोतवाली के बंधुरी रसूली निवासी नफीस अहमद का पड़ोसी गांव अमीनपुर संवरो गांव के वसीम अहमद से रंजिश चल रही है। सोमवार शाम दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से नफीस अहमद व दूसरे पक्ष से वसीम और उसकी बहन घायल हो गई। दो परिवारों के बीच मारपीट देख आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पुलिस ने नफीस की तहरीर पर वसीम अहमद, रियाज व दो अज्ञात समेत चार के साथ ही वसीम की तहरीर पर नफीस, दानिश, अब्बास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद