फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chaotic elements set fire, kiosk burnt to ashes

Kaushambi News: अराजक तत्वों ने लगाई आग, गुमटी जलकर राख

Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements set fire, kiosk burnt to ashes
बम्हरौली गांव में सोमचंद्र की गोमती में लगी आग। स्रोत- ग्रामीण
कोखराज थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में अराजक तत्वों ने एक व्यक्ति की गुमटी में आग लगाकर उसे जलाकर खाक कर दिया। घटना बीती देररात करीब दो बजे की बताई जा रही है। अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस बीच जब तक लोग मौके पर पहुंचतेए तब तक पूरी गुमटी सामान सहित राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव के सोमचंद ने बताया कि वह गांव के बाहर पानी की टंकी के पास गुमटी चलाता था। बुधवार भोर में कुछ अराजक तत्वों ने गुमटी में आग लगा दी। सोमचंद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ युवकों से गुमटी रखने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने रंजिशन गोमती में आग लगाई। पीड़ित के अनुसार, इस घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed