फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chaos in council schools affects children's education

Kaushambi News: परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Fri, 01 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 01 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chaos in council schools affects children's education
मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय के इन्ही कमरों में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे एक साथ बैठ कर करते हैं प
ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में प्रशासनिक अव्यवस्था और संसाधनों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कुछ विद्यालयों में जनगणना प्रशिक्षण में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से कक्षाएं खाली हैं, तो कहीं कमरों की कमी के कारण एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कई विद्यालयों में बिजली की अनियमित आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

दो शिक्षकों पर 378 बच्चों की जिम्मेदारी
चायल बीआरसी परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में 378 छात्र पंजीकृत हैं और पढ़ाने के लिए कुल 18 शिक्षक तैनात हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापिका आरती समेत 13 शिक्षकों को जनगणना प्रशिक्षण में भेज दिया गया। इसके अलावा दो सहायक अध्यापिकाएं आयुषी गुप्ता और अंकिता अवकाश पर हैं, जबकि कंचन शुक्ला मातृत्व अवकाश पर चल रही हैं। ऐसे में विद्यालय में पंजीकृत 378 विद्यार्थियों के लिए केवल दो सहायक शिक्षक रघुनाथ द्विवेदी और जूलीदास ही मौजूद थीं।
विज्ञापन

एक ही कमरे में संचालित हो रहीं दो कक्षाएं
ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर में कार्यालय सहित केवल तीन कमरे हैं, जिसके कारण एक-एक कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कक्षा एक के आठ बच्चे कार्यालय में बैठकर पढ़ते हैं, जबकि कक्षा दो और तीन के 26 बच्चे एक ही कमरे में पढ़ाई करते हैं। वहीं कक्षा चार और पांच के 26 बच्चे भी एक साथ बैठने को मजबूर हैं। प्रभारी इंचार्ज रागिनी मिश्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका संध्या देवी अवकाश पर हैं। कमरों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में 60 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनकी पढ़ाई के लिए शिक्षा मित्र समेत चार शिक्षिकाएं तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संकट से जूझ रहे बच्चे, गर्मी में पढ़ाई मुश्किल
चायल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर सहावपुर में 101 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी पढ़ाई में बाधा बन रही है। सबसे बड़ी समस्या बिजली की अनियमित आपूर्ति है, जिसका कोई निश्चित समय नहीं है। बच्चों के बैठने के लिए बेंच और छत पर पंखे तो लगे हैं, लेकिन विद्यालय में एमडीएम शेड नहीं बना है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे सहायक अध्यापिका मंजू चंदेल, संजू द्विवेदी और शिक्षा मित्र बीनू श्रीवास्तव कक्षाओं में मौजूद मिलीं।

विद्यालयों की समस्याओं की जानकारी ली जा रही है। शिक्षकों की उपलब्धता, कमरों की कमी और बिजली व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। -हिना सिद्दीकी, बीईओ चायल

मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय के इन्ही कमरों में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे एक साथ बैठ कर करते हैं प

मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय के इन्ही कमरों में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे एक साथ बैठ कर करते हैं प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed