फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Changed weather... mosquito outbreak, viral fever patients increased

Kaushambi News: बदला मौसम...मच्छरों का प्रकोप, वायरल फीवर के मरीज बढ़े

Sat, 14 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Changed weather... mosquito outbreak, viral fever patients increased
बदलते मौसम और तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय स्वास्थ्य इकाइयों के ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले जहां प्रतिदिन 15 से 20 मरीज आते थे, वहीं अब इनकी संख्या 30 से 40 तक पहुंच गई। चिकित्सक जांच के बाद दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भरवारी नगर क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 67 मरीज वायरल फीवर के उपचार के लिए पहुंचे। पीएचसी चंदीपुर में 18, पीएचसी चमरूपुर में 22, अर्बन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सईगंज में 12 और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघिया में 15 मरीजों में वायरल फीवर के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघिया में तैनात डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे बुखार, सर्दी, बदन दर्द और प्लेटलेट्स में गिरावट की शिकायत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार या सर्दी लगने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी चंदीपुर में डॉ. सदफ सिद्दीकी के मातृत्व अवकाश पर होने के कारण फार्मासिस्ट रोहित सिंह ने 27 मरीजों को दवा बांटी। पीएचसी चमरूपुर में डॉ. सुधीर कुमार वर्मा प्रतिकर और फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में 30 मरीजों को दवाएं दीं। यहां लंबे समय से लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने से जांच कार्य प्रभावित रहा।

डॉक्टरों के अनुसार, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सिराथू ब्लॉक के अजुहा पीएचसी परिसर में हैंडपंप के पास जलभराव और गंदगी से मच्छरों के पनपने की आशंका बनी है।

मच्छर के काटने से ये होते हैं रोग

मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, जीका वायरस, मलेरिया, वेस्ट नाइल वायरस, पीला बुखार, फाइलेरिया, टुलारेमिया, डिरोफाइलेरिया आदि बीमारियों का खतरा रहता है।
ऐसे करें मच्छरों से बचाव

- जलजमाव न होने दें।
- शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें।
- मच्छरदानी का उपयोग करें।
- बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं।
- सामुदायिक स्वच्छता पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed