फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chail Bar Association Elections: Sagir Ahmed elected President, Ajit Singh elected General Secretary

चायल बार एसोसिएशन चुनाव : सगीर अहमद अध्यक्ष, अजीत सिंह महामंत्री निर्वाचित

Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chail Bar Association Elections: Sagir Ahmed elected President, Ajit Singh elected General Secretary
चायल बार एसोसिएशन के परिणाम घो​षित होने के बाद खुशी जताते प्रत्याशी व समर्थक अधिवक्ता। संवाद - फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सगीर अहमद व महामंत्री अतीज सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सगीर अहमद को 95 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद सिंह को 86 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बांके लाल पाल को 23 मत मिले। महामंत्री पद पर अजीत सिंह यादव को 82 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे योगेश तिवारी को 62 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमोद कुमार मिश्र को 115 मत मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे दस्सू सिंह को 83 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार 85 वोट के साथ विजेता घोषित किए गए। जबकि राम नरेश पटेल 64 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। संयुक्त मंत्री पद पर घनश्याम कुमार 83 को मत मिले। वहीं 63 मत पाकर विजय प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रकाशन मंत्री पद पर पवन पांडेय को 129 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र सिंह को 49 मतों से हराया।
पुस्तकालय मंत्री पद पर कमलेश कुमार को 114 वोट मिले। उन्होंने शिखर कुमार को 25 मतों से पराजित किया। आय-व्यय निरीक्षक पद पर सौरभ कुमार को 155 मत मिले। इन्होंने मो. याकूब को बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भौमेंद्र स्वरूप और मोहर सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। कार्यकारिणी सदस्य के लिए शिवम ओझा, अंकित कुमार मिश्रा, कुलदीप सिंह, नुरूल जमा, भूपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह और सुरजीत कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।

इससे पहले बृहस्पतिवार को 30 पदों के लिए हुए मतदान में कुल 205 मत पड़े थे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मानसिंह, जगजीत सिंह, राजेश्वर सिंह, राधे मोहन सिंह, धनंजय सिंह सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed