{"_id":"62f40e673fdbdf4bc538e7d6","slug":"center-of-excellence-will-be-set-up-in-doaba-for-the-development-of-fruits-and-vegetables-minister-of-state-kaushambi-news-ald339129218","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : फल और सब्जियों के विकास के लिए दोआबा में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी: राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : फल और सब्जियों के विकास के लिए दोआबा में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी: राज्यमंत्री
Thu, 11 Aug 2022 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:30 AM IST
सार
बुधवार को राज्य मंत्री कौशाम्बी दौरे पर आए थे। यहां ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में उद्यान विभाग व मंडी समिति प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यो की समीक्षा की।
विज्ञापन
ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि फलों एवं सब्जियों के विकास के लिए जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिले के अफसरों से शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बुधवार को राज्य मंत्री कौशाम्बी दौरे पर आए थे। यहां ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में उद्यान विभाग व मंडी समिति प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भाष्कर ने कहा कि जिले में केले, अमरुद, नींबू की खेती अधिक होती है। इस पर उद्यान मंत्री ने कहा कि फलों के उत्पादन में किसान रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
कृषकों को उत्पादन का अधिक लाभ मिले, इसके लिए स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कहा कि उद्यान विभाग की ओर से सभी न्याय पंचायत में गोष्टी का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जाए। कहा कि उद्यान विभाग की ओर से संचालित की गई योजनाओं की जानकारी किसानो को दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि फलों और सब्जियों की खेती के विकास के लिए जिले में दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। केला पकाने के लिए राईपनिंग चेंबर की स्थापना कराई जाए, जिससे कृषकों को फल उत्पादन का सही मूल्य मिल सके। लेमन ग्रास व खजूर की खेती को बढ़ावा देने की बात राज्य मंत्री ने कही है।