फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Center and state government are only distracting public attention from issues: Indrajit

केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ जनता का ध्यान मुद्दों से भटका रही : इंद्रजीत

Sun, 08 Mar 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Center and state government are only distracting public attention from issues: Indrajit
Center and state government are only distracting public attention from issues: Indrajit - फोटो : KAUSHAMBI
केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ जनता का ध्यान मुद्दों से भटका रही : इंद्रजीत
विज्ञापन

मढ़ी बाग में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजिया चौराहा। केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ जनता का ध्यान मुद्दों से भटका रही है। दोनों सरकारें विकास करने में असफल हैं। समाज का हर तबका रो रहा है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने शनिवार को मढ़ी बाग में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वर्तमान में देश हिंदू-मुस्लिम में उलझा हुआ है। ऐसी परिस्थिति मोदी-योगी सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्पन्न हुई है। दो धर्मों के लोगों को आपस में लड़ाकर भाजपा वोट की राजनीति कर रही है। हालांकि जनता अब सब जान चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आवाम इसका हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा, किसान, कारोबारी, छात्र समेत समाज के सभी वर्ग की स्थिति दयनीय है। किसान अन्ना मवेशियों से परेशान है तो युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण खुदकुशी करने को मजबूर हैं। व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा भी भगवान भरोसे ही है। इंद्रजीत ने नागरिकता संशोधन कानून को सरकार की सोची समझी चाल बताया। कहा कि मौजूदा सरकार में प्रदेश अपराधियों का अड्डा बन चुका है। इस सरकार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है और मुख्यमंत्री चैन की बंशी बजा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने की। संचालन मान सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर परवेज अख्तर अंसारी, आनंद मोहन सिंह पटेल, प्रदीप चौधरी, इकराम अनवार अहमद, शिवमोहन चौधरी, रामखेलावन यादव, अशोक यादव, शिवपूजन यादव, सुभाष सिंह पटेल, बुधराम यादव, मनोज मिश्रा, अशोक हाड़ा, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed