{"_id":"5ddd75ca8ebc3e54e406ba12","slug":"celebrated-the-constitution-day-kaushambi-news-ald2612675164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर 129 ने दौड़ाई साइकिल, अमित बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर 129 ने दौड़ाई साइकिल, अमित बने विजेता
विज्ञापन
celebrated the constitution day
- फोटो : KAUSHAMBI
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
सरकारी कार्यालयों में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दिलाई गई शपथ
मंगलवार को जिले भर में धूमधाम के साथ संविधान दिवस मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों के साथ ही राजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही सभी ने संविधान की रक्षा के लिए शपथ ली।
कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर मार्ल्यापण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान में दिए गए प्रावधानों का अनुपालन कर बिना किसी भेदभाव के निष्ठा, ईमानदारी, लगन एवं पारदर्शिता के साथ पात्रों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराएं। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, मजबूर लोगों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए उनकी यथा सम्भव मद्द करें। इस अवसर पर डीएम मनोज समेत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विकास भवन के सरस हाल में सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्त्तव्यों की शपथ दिलाई। जिला जेल में निरुद्घ बंदियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारागार अधीक्षक बीएस मुकुंद ने शपथ दिलाने के साथ ही डॉ. आंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान के बारे में बताया। यहां बंदियों के जीवन में संविधान के महत्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश को जेल रेडियो के माध्यम से सुनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा संविधान के विषय में दिए गए उद्बोधन को सुनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही है। इसमें सभी को समान अधिकार व सम्मान दिया गया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी, आद्या प्रसाद पांडेय, अजय पांडेय, अनीता त्रिपाठी, कमल कुशवाहा, आशीष केसरवानी, दिलीप अग्रहरि, बृजेश मिश्रा, महेश, कमलेश, प्रतिभा, शंकर दयाल, विवेक, दिनेश समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एनडी गर्ल्स एवं ब्वॉयज इंटर कॉलेज भरवारी में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य मयंक मिश्र को शिक्षकों ने विद्यार्थियों की तरफ से संविधान की एक प्रति भेंट किया। प्रधानाचार्य ने संविधान सभा के सदस्यों और देश के बलिदानियों के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मनीष शर्मा, सोमित श्रीवास्तव, आननंद मिश्र, अजीत कुमार, प्राची द्विवेदी, सुमन कुशवाहा, शिव कुमार, पवन त्रिपाठी, वैभव मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। इसी तरह महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज ओसा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विधि दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ कंचन गौड़ ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके किया।इस अवसर पर अनुराग मिश्रा, मानसी, उपासना, अरविंद कुमार, सत्यम, मुकुंद मिश्रा, सुभाष आदि विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान के 15 अनुच्छेदों को इसी दिन प्रवर्तित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीलम वाजपेई, डॉ. भावना केसरवानी, डॉ. अनिल कुुमार, डॉ. स्वाती चौरसिया, डॉ. नीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में प्रधानाचार्य चुन्नीलाल ने संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों, विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
संविधान दिवस के मौके पर मंगलवार की सुबह ओसा चौराहे से स्टेडियम तक साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसमें 129 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अमित पहले स्थान पर रहे। साइकिल का रेस का शुभारंभ यातायात निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी व क्रीडा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने झंडी दिखाकर किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी ताकत के साथ साइकिल दौड़ाई। जिसमें सबसे पहले स्टेडियम अमित पहुंचे। अमित को पहला पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर श्रीचंद्र और तीसरे पर मानसिंह रहे। स्टेडियम में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक यातायात संतलाल सरोज, स्टेडियम के परवेज आलम, विनय कुमार, रामरतन, अलका वर्मा, रामकैलाश, दिनेश कुमार, मनोज सिंह, अमर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

celebrated the constitution day- फोटो : KAUSHAMBI