{"_id":"6144ea888ebc3e01de1322f1","slug":"cdo-returned-without-inspection-after-seeing-the-road-turned-into-a-pond-kaushambi-news-ald316044063","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में तब्दील सड़क देख बिना निरीक्षण लौटे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में तब्दील सड़क देख बिना निरीक्षण लौटे सीडीओ
विज्ञापन
CDO returned without inspection after seeing the road turned into a pond
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी गांवों के विकास की असल तस्वीर देख बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। दरअसल कौशाम्बी ब्लॉक के निरीक्षण के बाद सीडीओ को कायमपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुननी थी। पर, रास्ते में पानी भरा होने के कारण उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा।
सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी सबसे पहले कौशाम्बी ब्लॉक पहुंचे। वहां अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्लॉक में ही मौजूद कुछ फरियादियों ने सीडीओ के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
लाला का पुरवा गांव के प्यारे लाल ने बताया कि उसके बेटे महेंद्र की एक महीने पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। अब तक शासन से मिलने वाली मदद उसे नहीं मिल सकी है। नदौली गांव के रमेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता को कैंसर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के पैसे के लिए आवेदन किया गया है, जो अभी तक स्वीकृत नहीं हो सका है। इसी तरह बारा गांव के राजाराम, मीना आदि मे बताया कि वर्ष 2020 में उन्हें आवास योजना का लाभ मिला है। लेकिन पैसा स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।
सीडीओ ने बीडीओ देवकुमार को निर्देश दिया कि सभी मामलों में जल्द कार्रवाई की जाए। इसके बाद सीडीओ कायमपुर गांव में चौपाल लगाने के लिए निकले। गांव पहुंचते ही मुख्य मार्ग पर काफी जल भराव था। सड़क तालाब बन चुकी थी। इस वजह से सीडीओ वहीं से वापस लौट आए।