{"_id":"5e30862a8ebc3e4b3412bd7a","slug":"cbi-again-encamped-to-investigate-illegal-mining-of-sand-kaushambi-news-ald2669206162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू के अवैध खनन के लिए सीबीआई ने फिर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू के अवैध खनन के लिए सीबीआई ने फिर डाला डेरा
विज्ञापन

खनन लिपिक से तलब की खनिज नियमावली, किया पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में बड़े पैमाने पर हुए बालू के अवैध खनन की जांच करने के लिए सीबीआई टीम ने सोमवार शाम पांचवीं बार डेरा डाल दिया है। दूसरे दिन टीम के सदस्यों ने खनिज नियमावली मंगवाकर बाधित अवधि व स्वीकृत किए गए पट्टों की जांच शुरू कर दी है। टीम के एक बार फिर से डेरा डालने की खबर से आरोपी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि मई 2012 के बाद स्वीकृत पट्टों को न्यायालय ने अवैध करार दे दिया था। इसके बाद भी बालू कारोबारियों ने जिले में बाधित अवधि की आड़ में अवैध बालू खनन किया था। रही सही कसर वर्ष 2016 में सिंडीकेट ने पूरी कर दी। कथित सिंडीकेट के गुर्गों ने जिले में डेरा डालकर यमुना बालू घाटों पर अवैध खनन किया। मामला न्यायालय पहुंचा तो सीबीआई जांच बैठा दी गई। अब तक सीबीआई टीम चार बार जिले में जांच कर चुकी है। मामले में तत्कालीन खान अधिकारी समेत आठ कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर अंतिम रूप देने के प्रयास में है। पांचवीं बार सीबीआई टीम सोमवार को जिले में आई और कांशीराम गेस्ट हाउस में डेरा डाला। दूसरे दिन टीम के सदस्यों ने खान अधिकारी से पट्टा आवंटन की नियमावली तलब की। नियमावली लेकर पहुंचे खनिज लिपिक से उन्होंने घंटों पूछताछ की। इसके बाद खान अधिकारी को बुलाया। दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे खान अधिकारी से सीबीआई टीम ने रोक के बाद बालू घाटों के बावत जानकारी की। माना जा रहा है कि इस बार टीम दो साल से चल रही जांच का पटाक्षेप कर सकती है। टीम के जिले में डेरा डालने के बाद कारोबारियों में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है।
-------
इस बार क्या होगा?
मंझनपुर। सीबीआई टीम के जिले में आने के बाद आरोपियों में हड़कंप मच गया है। उनमें इस बात का भय सताने लगा है कि एफआईआर तो पूर्व में ही हो चुकी है। कहीं सीबीआई के सदस्य पूछताछ के बहाने बुलाकर इस बार कार्रवाई न कर बैठें। इसे लेकर आरोपियों की रात की नींद व दिन का चैन उड़ गया है।