फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cattle smuggler carrying buffalo in vehicle arrested in police encounter

Kaushambi News: वाहन में भैंस लादकर भागा पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 06 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler carrying buffalo in vehicle arrested in police encounter
नेवादा। चरवा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ टवेरा में भैंस लादकर भागा था। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह बृहस्पतिवार को टवेरा में चोरी की भैंस लादकर फरार बदमाशों का पीछा कर रहे थे। बदमाश चरवा कोतवाली की तरफ भागे तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को घेराबंदी करने को कहा। चरवा कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश पुलिस के वाहन पर फायरिंग करते हुए टवेरा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की टवेरा बरामद कर मुकदमा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन




शुक्रवार रात करीब दो बजे इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार को पता चला कि बदमाश गुंगवा की बाग में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश के साथी भागने में सफल रहे। बदमाश की पहचान करारी कोतवाली क्षेत्र के तुर्तीपुर निवासी फिरोज के रूप में हुई। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ जिले के थानों में पशु चोरी, पशु तस्करी आदि के करीब 14 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बृहस्पतिवार को टवेरा से भैंस चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। बदमाश के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed