फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case registered against youth for blackmailing Chail MLA

चायल विधायक को ब्लैकमेल करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 11 Dec 2021 07:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Case registered against youth for blackmailing Chail MLA
Case registered against youth for blackmailing Chail MLA
ट्रांसफर के नाम पर जेई से रकम लेकर विधायक से सिफारिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। विधायक ने आरोपी युवक के खिलाफ कोखराज कोतवाली में ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज कराई है। युवक पर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में भ्रामक खबरें वायरल करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कोखराज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अमरनाथ झा नाम का व्यक्ति अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का कार्य करता है। आरोप लगाया कि अमरनाथ झा ने पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात जेई से मोटी रकम लेकर उनसे तबादला कराने की सिफारिश की। इसकी भनक लगने पर विधायक ने जेई का तबादला कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी विधायक से नाराज रखने लगा। इसी खुन्नस के चलते अमरनाथ ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अनैतिक और भ्रामक खबरें वायरल करना शुरू कर दिया। विधायक की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed