{"_id":"660c109ed86eaa330a0f1e4e","slug":"case-registered-against-those-who-forcefully-remove-bars-and-cement-from-trucks-on-the-highway-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-110246-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईवे पर ट्रकों से सरिया, सीमेंट जबरन उतरवाने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईवे पर ट्रकों से सरिया, सीमेंट जबरन उतरवाने वालों पर केस दर्ज
Tue, 02 Apr 2024 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रकों से सरिया, सीमेंट जबरन उतरवाने वालों पर केस दर्ज
- पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित तीन आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे से गुजरने वाले सीमेंट व सरिया लदे ट्रकों से जबरन माल उतरवाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से 70 बोरी सीमेंट मिली है। यह गोरखधंधा काफी दिनों से चल रहा था।
सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार रात मुजफ्फर नगर के खतौली निवासी कय्यूम ने कड़ाधाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मैहर से सीमेंट लेकर रायबरेली जा रहा था। रास्ते में ट्रक एक स्थानीय ढाबा संचालक ने अपने यहां खड़ा कराया। आरोप है कि ढाबा संचालक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 50 बोरी सीमेंट जबरन उतरवा लिया। कय्यूम ने आरोप लगाया कि पहले भी बगल में स्थित ढाबा संचालक ने 20 बोरी सीमेंट चोरी कर लिया था। ट्रक चालक की सूचना वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। दोनों ढाबों से 70 बोरी सीमेंट बरामद हुई है। चालक की तहरीर पर गिरधरपुर गढ़ी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुबैर अहमद, शाहनवाज व अंसार अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।