फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case registered against manager and principal of Matribhoomi Inter College

Kaushambi News: मातृभूमि इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 27 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against manager and principal of Matribhoomi Inter College
नगर कोतवाली के सेलरहा पूरब गांव में मंगलवार दोपहर मारपीट, फायरिंग में जख्मी सगे भाइयों के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर कॉलेज प्रबंधक व प्रिंसिपल समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेलरहा पूरब निवासी मितेश कुमार मौर्या ने बताया कि मंगलवार दोपहर उसके भाई शिवम व सुमित अपने खेत में नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। इस बीच मातृभूमि इंटर कॉलेज शमसाबाद मलाका की बोलेरो गाड़ी आ गई। मना करने के बाद भी चालक ने सिंचाई के पाइप पर पहिया चढ़ा दिया। इससे सिंचाई का पाइप फट गया।
विज्ञापन

इस बात पर दोनों भाइयों की ड्राइवर से कहासुनी हो गई। चालक के मोबाइल फोन से कॉल करने पर कॉलेज प्रबंधक विनीत त्रिपाठी, अपने साथ प्रिंसिपल व कुछ अज्ञात लोगों को लेकर आ गए। आरोप है कि विपक्षियों ने सुमित व शिवम की पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान सुमित के कमर व शिवम के सिर में छर्रे लगे और दोनों भाई जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed