{"_id":"629511005b3b276c90733f0a","slug":"case-registered-against-husband-in-case-of-death-of-married-woman-kaushambi-news-ald334149123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत के मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के नंदा का पूरा गांव में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहिता के पिता की तहरीर पर की है।
नंदा का पूरा निवासी उमेश सरोज की शादी सचवारा निवासी छोटे लाल की बेटी उमा के साथ हुई थी। छोटेलाल का आरोप है कि उसकी बेटी को पति आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन जुल्म कम नहीं हुआ।
रविवार को संदिग्ध हाल में उमा की मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।