फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case registered against 40 in Chhimirchha uproar case

Kaushambi News: छिमिरछा में हुए बवाल मामले में 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 40 in Chhimirchha uproar case
छिमिरछा गांव में मंगलवार की शाम बाजे को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

छिमिरछा गांव में मंगलवार दोपहर अशोक कुमार लोधी के घर के पास कुछ लोग बाजा लगाकर फाग गा रहे थे। उसी समय एक वर्ग के कुछ लोग आकर जबरन बाजा बंद कराने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद और मारपीट हो गई। आरोप है कि शाम को शहजादे, नुरुल, महताब, असगर, इरफान, मो. कादिर, गुलाम वारिस, रफीक, मो. राशिद, चांद बाबू, जुम्मन, शहंशाह, मुरुतजा समेत 27 लोग लाठी, डंडा,फरसा व तलवार लेकर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। गांव के मुकेश सरोज ने विरोध किया तो उसे दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान कुलदीप लोधी, राम सरन और रुद्र प्रताप को भी पीटा गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सदर सीओ सत्येंद्र तिवारी पहुंचे। पुलिस फोर्स देख बवाल करने वाले घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने देर रात मुकेश सरोज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed