फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case registered against 12 including advocates in assault case

Kaushambi News: मारपीट मामले में अधिवक्ताओं समेत 12 पर मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 12 including advocates in assault case
काठगांव में घायल तरन्नुम, शमा परवीन, सरताज और मो. निजाम। स्रोत: पुलिस
एयरपोर्ट कोतवाली के इंगुआ उर्फ काठगांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने पांच अधिवक्ता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी तरन्नुम बेगम पत्नी मो. राशिद के मुताबिक बुधवार दोपहर वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव के ही साकिब, जफर अख्तर, शन्नू, मोनिस, अरमान, सोनू और अमन व पांच अज्ञात अधिवक्ताओं के साथ आए और रास्ते में जबरन दरवाजा लगाने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुस कर महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने सरताज सिद्दीकी, बुआ तरन्नुम बेगम, मो. निजाम सिद्दीकी, हाफिज महबूब, हसीब अहमद, शमा परवीन को पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाने जाकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तरन्नुम की तहरीर पर सात नामजद व पांच अज्ञात अधिवक्ताओं समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed