{"_id":"6481ee5f116bbf75e709bad9","slug":"case-of-embezzlement-on-cashier-of-finance-company-kaushambi-news-c-3-1-150381-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फाइनेंस कंपनी के कैशियर पर गबन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फाइनेंस कंपनी के कैशियर पर गबन का मुकदमा
Thu, 08 Jun 2023 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कैशियर पर गबन का मुकदमा
-- शाखा प्रबंधक की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कस्बे में संचालित फाइनेंस कंपनी के कैशियर ने 5.17 लाख रुपये का गबन कर लिया। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर बुधवार को आरोपी कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
प्रतापगढ़ के कमासिन नारायनपुर निवासी आलोक कुमार यादव ने बताया कि वह स्पदंना स्फूर्ति फाइनेन्सियल लिमिटेड कंपनी का ब्रांच मैनेजर है। शाखा में कुल दस लोग लोन ऑफिसर का काम करते हैं। रविवार की रात सभी लोन ऑफिसरों ने धनराशि का मिलान करते हुए पांच लाख 17,350 रुपये शाखा के कैशियर राज सिंह के सिपुर्द कर दिया था। दूसरे दिन रकम डिपॉजिट करने के लिए कहा गया तो कैशियर ने अपने पास रुपये होने से इंकार कर दिया। आरोप है कि कैशियर ने हेराफेरी करते हुए रकम का गबन कर लिया। बुधवार की शाम ब्रांच मैनेजर अजय यादव कोतवाली में नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी कैशियर के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।