फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against two youths in case of a girl committing suicide by getting hit by a train

Kaushambi News: युवती की ट्रेन से कट कर खुदकुशी मामले में दो युवकों पर मुकदमा

Sun, 27 Jul 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two youths in case of a girl committing suicide by getting hit by a train
चायल। दनियालपुर गांव के समीप सात माह पहले रेलवे लाइन पर युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीत का पूरा गांव के निवासी छेदी लाल ने बताया कि गांव के ही रितेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने उसकी 18 वर्षीय बेटी को एक मोबाइल फोन खरीदकर दिया था। मोबाइल के जरिए दोनों युवक उसकी बेटी से बात करते थे। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों युवकों को ऐसा करने से मना किया। इसके बावजूद आरोपी रितेश और धर्मेंद्र ने युवती को परेशान करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन

इससे आहत होकर युवती ने एक जनवरी 2025 को दनियालपुर गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। मृतका के पिता का आरोप है कि थाने से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक नामजद शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता ने न्यायालय का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार रात दोनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed