फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against two people including property dealer in murder of farmer

Kaushambi News: किसान की हत्या में प्रापर्टी डीलर समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two people including property dealer in murder of farmer
कोखराज कोतवाली के बिसारा गांव के किसान की हत्या में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे ने जमीन बिक्री का 70 लाख रुपये हड़पने के लिए प्रापर्टी डीलर पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बिसरा निवासी किसान नरेश गौतम ने निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग के किनारे रही अपनी भूमि को पड़ोसी गांव टीकरडीह निवासी अजय कुमार दुबे के हाथ 80 लाख रुपये में बेची थी। नरेश के बेटे सूरज ने बताया कि चार जनवरी को रजिस्ट्री करने के वक्त प्रापर्टी डीलर ने मात्र दस लाख रुपये दिए थे। बाकी के 70 रुपये के लिए वह लगातार दौड़ा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि दो अप्रैल को आरोपी अजय अपने एक दोस्त के साथ आया और नरेश को बैंक से निकालकर पैसा देने के बहाने बुलाकर घर से ले गया। घंटों घर नहीं लौटने पर आरोपी प्रापर्टी डीलर के पास फोन लगाया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसी बीच रात नौ बजे चित्रकूट जिले के बेड़ी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर नरेश का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे सूरज का आरोप है कि 70 लाख रुपये हड़पने के लिए प्रापर्टी डीलर ने ही साथी संग मिल उसके पिता की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर आए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के सामने निर्माणाधीन रामवनगमन मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था।

दो घंटे की मशक्कत के बाद सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया था। इसी के बाद रात में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed