{"_id":"683f4208fc64a92d7b054e94","slug":"case-filed-against-three-people-including-husband-for-dowry-harassment-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126337-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 04 Jun 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली के महमूदपुर मनौरी गांव की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पति सहित देवर व सास के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया।
महमूदपुर मनौरी निवासी सुरेश बाबू साहू की बेटी नेहा ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2022 में प्रयागराज के लालतारा खीरी के विनोद से हुई है। पति प्रयागराज में लोको पायलट है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सहित सास ऊषा व देवर प्रमोद दहेज में पांच तोला की जंजीर के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
14 नवंबर 2024 को ससुरालियों ने नेहा की पिटाई की और घर से भगा दिया। प्रताड़ना के बीच उसका कई बार गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई। इसबीच मायके पहुंची नेहा ने परिवारवालों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने समझौता के लिए बिरादरी की पंचायत भी की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। नतीजतन पीड़िता ने पिपरी कोतवाली में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि पति, सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।